1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. कम बजट में बनी ये भोजपुरी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहा भौकाल, लागत से ज्यादा की कमाई

कम बजट में बनी ये भोजपुरी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहा भौकाल, लागत से ज्यादा की कमाई

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 09, 2025 09:51 pm IST,  Updated : May 09, 2025 09:51 pm IST

भोजपुरी सिनेमा का काफी बोलबाला है। बॉलीवुड और साउथ के अलावा कई ऐसी सुपरहिट फिल्में है जो छोटे बजट में बनकर तैयार हुई थी। इनमें खेसारी लाल और पवन सिंह की मूवीज भी शामिल है।

Low Budget Bhojpuri Films- India TV Hindi
कम बजट में बनी ये हिट भोजपुरी फिल्में Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा की फिल्में और गाने रिलीज होते ही चर्चा में आ जाती है। इसमें से कुछ विवाद में घिर जाती है तो वहीं कुछ दर्शकों की पसंदीदा बन जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड या साउथ की लो बजट नहीं बल्कि भोजपुरी में बनाई बहुत ही कम खर्च में बनी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। ये फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। भोजपुरी सिनेमा को देखने वाले लोगों की संख्या काफी बड़ी है। इन कम बजट की फिल्मों ने रिलीज होने के बाद करोड़ों में कमाई की। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में अब यूपी, बिहार और झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी रिलीज की जाती हैं, जिसका मेकर्स को भी खूब फायदा मिल रहा है।

ससुरा बड़ा पैसा वाला

साल 2004 में आई अजय सिन्हा की इस फिल्म से रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म में मनोज तिवारी लीड रोल में थे और ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। महज 35 लाख में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ कमाए थे।

प्रतिज्ञा

इस लिस्ट में दूसरा नाम सुशील कुमार उपाध्याय बनाई गई साल 2008 में आई फिल्म 'प्रतिज्ञा' का नाम शामिल है। इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल, पाखी हेगड़े, सोनाली जोशी और मोनालिसा जैसे कलाकार नजर आए थे। 78 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बॉर्डर

साल 2018 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया था। फिल्म में दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की हिट जोड़ी ने धमाका कर दिया था। उस वक्त इस फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया था।

गंगा

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, रवि किशन और नगमा जैसे बड़े कलाकार से सजी 'गंगा' का निर्देशन अभिषेक चड्ढा ने किया था। फिल्म का बजट 5 करोड़ था और इसने 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मेहंदी लगा के रखनासाल

इस फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन