1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पिता सुपरस्टार तो बेटी बनी सिंगर, पढ़ाई में भी रहीं अव्वल, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से है गहरा नाता

पिता सुपरस्टार तो बेटी बनी सिंगर, पढ़ाई में भी रहीं अव्वल, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से है गहरा नाता

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 23, 2024 10:58 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 10:59 pm IST

भोजपुरी एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी को गाने का बहुत शौक है और वह अपने म्यूजिक वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपनी बेटी के करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत गर्व होता है।

Rhiti Tiwari- India TV Hindi
मनोज तिवारी की बेटी रीति बनीं सिंगर Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं जो लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। सुपरस्टार जितने अच्छे एक्टर और सिंगर हैं उतने अच्छे फैमिली मैन भी हैं। सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रीति तिवारी के म्यूजिक वीडियो के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपनी बेटी को मेहनत करते देखा है। उन्होंने ये भी कहा कि वो खुद को एक गौरवान्वित पिता के रूप में देखते हैं जब वह बच्चों को इस तरह तरक्की करते देखते हैं।

भोजपुरी एक्टर की बेटी है सिंगर

मनोज और उनकी पहली पत्नी रानी बेटी रीति तिवारी जो भोजपुरी फिल्म की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। पिता के सुपरस्टार होने के बाद भी उन्होंने अपने दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई और बहुत ही कम उम्र में खूब नेम फेम कमा लिया है। हाल ही में भोजपुरी पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में खुसाला किया था कि उनकी बेटी भोजपुरी नहीं बल्कि इंग्लिश गाने जाती है और उनके कई सॉन्ग वायरल भी हुए हैं। अभिनेता मनोज तिवारी से जब पूछा गया की आपकी बेटी क्या करती हैं तो बड़ी खुशी से वह कहते हैं कि वो एक मशहूर सिंगर बन गई हैं।

बेटी पर गर्व है- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी कहते हैं कि, 'मेरी बड़ी बेटी बहुत फेमस सिंगर बन गई है और इंटरव्यू में बेटी का म्यूजिक वीडियो दिखते हैं।' अभिनेता इमोशनल होते हुए कहते हैं कि 'मैंने बस एक भोजपुरी गाना सुनाया था, लेकिन आज वो इंग्लिश गाने गाती है और मुझे उस पर बहुत गर्व है कि वो इतना अच्छा कर रही हैं अपनी लाइफ में मैं उसके लिए बहुत खुश हूं वो पढ़ाई में अच्छी रही हैं।' बता दें कि रीति खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और अपने पिता मनोज की तरह ही गायन की शौकीन हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने गाने शेयर करती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन