1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. मोनालिसा के फिल्मी अंदाज के दीवाने हुए नेटिजन्स, वायरल हुआ ये नया पोस्ट, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

मोनालिसा के फिल्मी अंदाज के दीवाने हुए नेटिजन्स, वायरल हुआ ये नया पोस्ट, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

 Published : Mar 13, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 05:33 pm IST

मोनालिसा का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे देखकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Monalisa- India TV Hindi
मोनालिसा का फिल्मी अंदाज Image Source : INSTAGRAM

मोनालिसा अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। महाकुंभ की वायरल मोनालिसा इन दिनों अपने इंस्टग्राम वीडियो और फोटो को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। जब से उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला है तब से वह इंटरनेट की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। अब, वह सोशल मीडिया की पॉपुलर पर्सनालिटी बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी सादगी से ऐसा दिल जीता कि लोग उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और अब, वह अपने नए इंस्टा स्टेरी से पोस्ट तक को लेकर सुर्खियों में हैं।

होली के पहले छाईं मोनालिसा

मोनालिसा की मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है। नेटिजन्स से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है, इतना ही नहीं कुछ समय में उनके इंस्टाग्राम पर लाखों में फॉलोअर्स हो गए है। चर्चा में आने के बाद से मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। इस बीच मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान हो गया। हालांकि, ये वीडियो उनके फैन पेज ने कॉलेब करके पोस्ट किया है। होली के दो दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो में मोनालिसा फिल्मी स्टाइल में डांस करते दिख रही हैं।

मोनालिसा ने फिल्मी अंदाज से जीता दिल

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' में कास्ट किया है। सनोज ने न केवल मोनालिसा को काम दिया बल्कि उनकी ट्रेनिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं। मोनालिसा एक्टिंग के साथ-साथ अब पढ़ना-लिखना भी सीख रही हैं और डांस करना भी सीख रही हैं। मोनालिसा का इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात का सबूत है कि मोना एक्टिंग और एक्सप्रेशन के मामले में धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रही हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के पोस्ट देख नेटिजन्स उनके फिल्मी अंदाज के दीवाने हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन