1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. मांग में सिंदूर, आंख में काजल लगाकर 'नगिनिया' बनीं आम्रपाली दुबे, बनारसी साड़ी पहन लगाए ठुमके

मांग में सिंदूर, आंख में काजल लगाकर 'नगिनिया' बनीं आम्रपाली दुबे, बनारसी साड़ी पहन लगाए ठुमके

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 06, 2025 10:41 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 10:41 pm IST

भोजपुरी गाना 'नगिनिया' एक बार फिर कहर बरपा रहा है और उस पर आम्रपाली दुबे की अदाएं, यूट्यूब पर ये गाना खूब देखा जा रहा है। म्यूजिक वीडियो में आम्रपाली दुबे और प्रिया मलिक की जोरदार जुगलबंदी देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। क्या आपने देखा ये भोजपुरी गाना?

bhojpuri song- India TV Hindi
भोजपुरी गाना 'नगिनिया' खूब देखा जा रहा है। Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरिया पूरबी सम्राट महेंद्र मिसिर का चर्चित 'नगिनिया' सॉन्ग को फिर से भोजपुरी में शानदार अंदाज में रिक्रिएट किया गया था, जो कुछ महीने पहले ही रिलीज किया गया था। अबकी बार नगिनिया के नए वर्जन को अपनी आवाज मल्टीटैलेंटेड फोक सिंगर प्रिया मल्लिक ने आवाज दी है। कुछ महीने पहले ही रिलीज हुए इस गाने ने अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रखी है। इससे पहले प्रिया मलिक के 'हाथी लेबे घोड़ा लेबे' से हलचल मचाई थी और फिर 'नगिनिया' ने धूम मचाई और अब तक ये गाना बवाल काट रहा है।

भोजपुरी गाने ने मचाई धूम

विरह वेदना के स्वर के साथ  प्रिया मल्लिक ने दर्शकों के बीच दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है और यही कारण है कि रिलीज के करीब 6 महीने गुजर जाने के बाद अब भी ये गाना धूम मचाए हुए है। इस भोजपुरी गाने को 'टी सीरीज हमार भोजपुरी' चैनल द्वारा अपलोड किया गया है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जिसके म्यूजिक वीडियो के क्रियेटर पंकज नारायण हैं।

आम्रपाली दुबे के हाव-भाव ने जीते दिल

म्यूजिक वीडियो में आम्रपाली दुबे ने अपने हाव-भाव और जबरदस्त अंदाज से चार चांद लगा दिए हैं। पंकज नारायण ने ही इस पूरबी सॉन्ग के एडिशनल लिरिक्स भी लिखे हैं, जिनका फिल्मांकन आम्रपाली दुबे पर काफी खूबसूरती से किया गया है। रिक्रिएट होने के बाद ये 'नगिनिया' सॉन्ग और भी अधिक प्रभावी दिख रहा है, क्योंकि इसमें भव्यता के साथ साथ विरह का अद्भुत समावेश देखने को मिलता है।

प्रिया मल्लिक ने भी जीते दिल

गाने के कोरियोग्राफर अपूर्वा बजाज हैं, जिन्होंने सम्पूर्ण तरीके से विरहन को उसकी वेदना में दिखाया है। म्यूजिक वीडियो को देखकर जरा भी एहसास नहीं होता कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट है। आम्रपाली दुबे के संग ऑनस्क्रीन पहली बार परफॉर्म करती हुई प्रिया मल्लिक भी जबरदस्त दिखती हैं और उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन