1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. न पवन सिंह न निरहुआ, यूट्यूबर के नए भोजपुरी वीडियो ने उड़ाया गर्दा, फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

न पवन सिंह न निरहुआ, यूट्यूबर के नए भोजपुरी वीडियो ने उड़ाया गर्दा, फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

 Published : Feb 02, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Feb 02, 2025 04:44 pm IST

पवन सिंह और निरहुआ नहीं इन दिनों यूट्यूबर पूरव झा के भोजपुरी वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर यूट्यूब पर छाए हुए हैं। पूरव के भोजपुरी गानों को लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में व्यूज मिल रहे हैं। इन गानों की चर्चा भोजपुरी इंडस्ट्री में भी हो रही है।

bhojpuri song- India TV Hindi
पवन सिंह-निरहुआ को दी टक्कर Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और निरहुआ दिनेश लाल यादव अपनी सुपरहिट फिल्मों और गानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है क्योंकि उनके फैंस के लिए सिर्फ उनका नाम ही काफी है। भोजपुरी सिनेमा में दोनों ने अपने काम के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। इसी बीच अब यूट्यूबर पूरव झा ने एंट्री कर भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर्स को हिलाकर रख दिया है। हाल ही में रानी चटर्जी ने भी पूरव झा की तारीफ करते हुए उनका नया भोजपुरी गाना स्टोरी पर शेयर किया था।यूट्यूबर पूरव झा के वीडियो भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा में बने हुए हैं जो लोगों को भी बहुत पसंद आ रहे हैं।

पवन सिंह-निरहुआ को यूट्यूबर ने दी टक्कर

पुरव ने भोजपुरी भाषा में कुछ वीडियो बनाए है, जिसे करोड़ो लोगों का प्यार मिल रहा है। अब यूट्यूबर ने अपने नए वीडियो में भोजपुरी सिनेमा का इतिहास और मौजूदा हाल कैसा है ये सब इस गाने में बताया है। वीडियो में कई जगह उन्होंने इशारों में भोजपुरी एक्टर पवन पर भी निशाना साधा है। अपने नए वीडियो में पूरव झा ने पावर स्टार महुआ सिंह का किरदार निभाया है। ये किरदार उन्होंने पवन सिंह को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। पूरव झा का यह वीडियो 'मरद नम्बर 1' नाम से यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के उस हाल को दिखाने की कोशिश की है, जिस पर अश्लीलता का आरोप लगाया जाता है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा ये भोजपुरी गाना

सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर जबरदस्त बवाल मच हुआ है। दो हफ्तों से पवन सिंह और निरहुआ के चाहने वाले पुरव पर निगेटिव कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कुछ स्टार्स उनका सपोर्ट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सौरभ और पुरव झा का 'मरद नम्बर 1' भोजपुरी वीडियो यूट्यूब पर देशभर में ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग इस गाने पर रील्स भी बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन