1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. झट से आया गाना, पट से हुआ हिट, पवन सिंह के 'काहे रुसेलु' को 4 दिन में मिले 21 लाख व्यूज

झट से आया गाना, पट से हुआ हिट, पवन सिंह के 'काहे रुसेलु' को 4 दिन में मिले 21 लाख व्यूज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 21, 2024 10:59 am IST,  Updated : Nov 21, 2024 11:38 am IST

भोजपुरी गाने धड़ाधड़ बनते हैं और फटाफट हिट भी हो जाते हैं। हाल में ही पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुई और सिर्फ चार दिनों में ये गाना सुपरहिट बन गया है। इस गाने को बार-बार देखा जा रहा है।

Kahe Ruselu - India TV Hindi
पवन सिंह और शिवानी सिंह। Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज भी अब अलग लेवल पर है। लोग भोजपुरी गाने सुनना खूब पसंद करते हैं। शादी में इन गानों को धूम रहती है, यही वजह है कि ये गाने जितनी जल्दी बनते हैं उतनी ही तेजी से हिट भी हो जाते हैं। लो बजट में बनने वाले ये भोजपुरी गाने जल्दी से बन जाते हैं और इन्हें यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जाता है और इसी के साथ इन पर व्यूज आने का सिलसिला शुरू होता है। जब बात हो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की तो गाने चार गुनी रफ्तार से देखे जाते हैं। इन पर धड़ाधड़ व्यूज आते हैं। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले पवन सिंह का नया गाना हाल में ही रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस शिवानी सिंह भी हैं। इस गाना का नाम 'काहे रुसेलु' है।

खूब देखा जा रहा है ये गाना 

इस गाने को रिलीज हुई अभी सिर्फ चार दिन ही हुई हैं। गाने की धूम देखने को मिल रही है। इस गाने को बार-बार देखा जा रहा है और लोग इस गाने को खूब चटकारे लेकर सुन रहे हैं। यही वजह है कि गाने पर सिर्फ चार दिन में ही 21 लाख से ज्यादा व्यूज हो गए हैं। लोग पवन सिंह और शिवानी को जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने पर अभी तक लगभग डेढ़ लाख लाइक आ चुके हैं। गाने में पवन सिंह अपने आइकॉनिक स्टाइल में दिख रहे हैं। उन्होंने सतरंगी शर्ट कैरी की है वहीं शिवानी सिंह नीली साड़ी में दिख रही हैं। गाने में फिल्माया गया एक बेडरूम सीन है, जिसमें पत्नी अपने गुस्साए पति को मना रही है। 

यहां देखें म्यूजिक वीडियो

पवन सिंह का है भोजपुरी में जलवा

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने ही अपनी आवाज भी दी है। गाने के बोल शुभम सिग्रिवाल ने लिखा हैं और इस गाने को डीआरएस म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। बता दें, भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह बड़ा नाम हैं। भोजपुरी गानों को सुपरहिट बनाने के बाद अब सिंगर बॉलीवुड का भी रुख कर रहे हैं। हाल में ही उनके दो गाने रिलीड हुए। राज कुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'स्त्री 2' में उनके गाने देखने को मिले। दोनों ही गाने सुपरहिट साबित हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन