1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. प्रदीप पाण्डेय चिन्टू इस बार अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं, फिल्म "राउडी रॉकी" इस दिन होगी रिलीज

प्रदीप पाण्डेय चिन्टू इस बार अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं, फिल्म "राउडी रॉकी" इस दिन होगी रिलीज

 Published : Dec 19, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 04:17 pm IST

प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली भोजपुरी फिल्म "राउडी रॉकी" का जैसा नाम, वैसी फिल्म भी है। फिल्म ट्रेलर और टीजर की तरह एकदम धांसू है। जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 28 जून 2022 को रिलीज हो चुका है।

rowdy rocky- India TV Hindi
प्रदीप पाण्डेय चिन्टू की फिल्म 'राउडी रॉकी' Image Source : BHOJPURI FILM UPDATE

भोजपुरी फिल्मों के युवा सुपर स्टार प्रदीप पाण्डेय चिन्टू इन दिनों फिर से अपनी आने वाली एक्शन फिल्म "राउडी रॉकी" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जो 30 दिसम्बर को बिहार के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जायेगी। इस बार वो रोमांटिक लुक में नही बल्कि पूरी एक्शन लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म हॉउस कृत कुशुम गौतम व विद्दा प्रसाद गौतम प्रॉडली के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता अजय गौतम व निर्देशक रामना मोगली है। सच्ची कहानियों पर केंद्रित फिल्म में प्रदीप पाण्डेय चिन्टू वो का वो एक्शन अंदाज में नजर आयेंगे। जिसे देख दर्शक दांतो तले अंगुली काटने पर मजबूर हो जायेंगे।

इस फिल्म को लेकर प्रदीप पाण्डेय चिन्टू की फिल्मी मार्केट बहुत गर्म है। एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और पावनी फिल्म में चिन्टू के अपोजिट नजर आने वाली है। पाखी हेगड़े फिल्म के विशेष गानो पर थिरकते नजर आयेंगी। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ मनि भट्टाचार्य लीड रोल में हैं। दिलचस्प की बात यह है कि पहली बार चिन्टू साउथ फिल्मों के खलनायक सयाजी शिंदे से टशन करते नजर आने वाले है। बरहाल फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, संगीत राजकुमार आर पाण्डेय व पीआरओ सोनू निगम है।

प्रदीप पाण्डेय चिन्टू कहते है 'राउडी रॉकी मेरी आने वाली सभी फिल्मो से बड़ी एक्शन वाली फिल्म है, जिसके एक्शन सिन शूट करने में मुझे बड़ी ही कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। फिल्म में मेरे कई शेड्स नजर आयेंगे। दर्शको को फिल्म देख कर खूब मजा आने वाला है।' 

राउडी रॉकी भोजपुरी फिल्म की कहानी एक एक्शन से भरपूर और ड्रामा है। फिल्म में प्रदीप पांडेय जी एक गुंडे का रोल कर रहे है जो बाद में सही हो जाता है। फिल्म में मनि भट्टाचार्य के अलावा भी एक एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में चिंटू के पिता का रोल साउथ फिल्मो के मशहूर विलेन सयाजी शिंदे ने किया है।

फिल्म में एक बॉस नाम का बहुत बड़ा बिजनेसमैन होता है जो अपने सारे गलत काम करता है और वही ऑफर देता है चिंटू को की वो उसके लिए काम करे और चिंटू काम भी करते है उसका लेकिन बाद में चिंटू की माँ जो की एक सरकारी अधिकारी है बॉस के गलत कार्यो को रोकने के लिए आ जाती है। फिर वो चिंटू से कहकर बॉस के सारे गलत धंधे बंद करवा देती हैं।

ये भी पढ़ें-

Suhana Khan-Khushi Kapoor ने किया 'द आर्चीज' का रैपअप, जमकर किया सेलिब्रेशन, देखिए तस्वीरें

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' कर रही ताबड़तोड़ कमाई, रविवार को इतने करोड़ का किया बिजनेस

Deepika Padukone: पूरी दूनिया के सेलेब्स को छोड़ दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी, जानिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी लॉन्च की वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन