1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने ने हिला दिया इंटरनेट, बार-बार दोनों का ये रोमांटिक वीडियो देख रहे फैंस

निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने ने हिला दिया इंटरनेट, बार-बार दोनों का ये रोमांटिक वीडियो देख रहे फैंस

 Published : Jun 30, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 02:36 pm IST

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हिट ऑन स्क्रीन कपल में से एक हैं, जिसका हर रोमांटिक गाना रिलीज होते ही छा जाता है। वहीं दिनेश लाल यादव और आम्रपाली का एक गाना ऐसा भी है, जिसने इंटरनेट हिला दिया है। दोनों का ये रोमांटिक वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं।

Nirahua, Amarpali Dubey- India TV Hindi
निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने ने हिला दिया इंटरनेट Image Source : DESIGN

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक और शानदार ऑन स्क्रीन कपल में से एक दिनेश लाल यादव और आम्रपाली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ का जैसे ही कोई गाना रिलीज होता है वो सुपरहिट हो जाता है। इसके पीछे की एक खास वजह है वो है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग। इसलिए जब भी एक्टर का कोई गाना रिलीज होता है, उनके फैंस उसे हिट बना देते हैं। वहीं सबसे खास बात ये है कि दोनों का पुराना गाना भी आए दिन इंटरनेट पर तहलका मचाता रहता है। इसी बीच अब हाल ही ेमं उनका एक और पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का रोमांस फैंस की बेचैनी बढ़ा रहा है। 

धमाल मचा रहा निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना

जिस गाने कि हम बात कर रहे हैं वो है दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना 'रजाई में से ताकि' जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।गाने में निरहुआ आम्रपाली दुबे की अदाओं को देख बेचैन नजर आ रहे हैं। आम्रपाली दुबे गाने में निरहुआ को कहती हुई नजर आ रही हैं कि सब लोग खा कर सो गए हैं और वह बर्तन धो कर आ रही हैं जिस पर निरहुआ आम्रपाली दुबे को कहते हैं कि सारे काम छोड़ो और अब प्यार करो। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने को मजेदार तरीके से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में आम्रपाली दुबे गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद हसीन नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी हॉट अदाओं को देख आप मदहोस हो उठेंगे। भले ही दोनों का ये गाना काफी पुराना है लेकिन आज भी लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं। बता दें कि इस गाने को कल्पना और दिनेश लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा है। जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

हिट है आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी  

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली और निरहुआ की एक्टिंग को यूपी-बिहार के लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। जहां एक तरफ आम्रपाली का नाम भोजपुरी की टॅाप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में आता है। तो वहीं निरहुआ भी भोजपुरी के सुपर हिट एक्टर और सिंगर कहलाते हैं। उन्होंने 'हमको ऐसा वैसा न समझो' से साल 2006 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से भी निरहुआ को पहचान मिली। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। 2010 तक निरहुआ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन