1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जाने तू... या जाने ना' की रिलीज को 10 साल पूरे, आज भी जेहन में तरोताजा है ‘अदिति सॉन्ग’

'जाने तू... या जाने ना' की रिलीज को 10 साल पूरे, आज भी जेहन में तरोताजा है ‘अदिति सॉन्ग’

 Published : Jul 05, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 11:46 pm IST

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जाने तू. या जाने ना' ने 10 साल पूरे कर लिए। यह फिल्म युवाओं में काफी लोकप्रिय हुई थी। अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान की पदार्पण फिल्म का निर्माण आमिर खान और उनके रिश्ते के भाई मंसूर खान ने किया था।

जाने तू या जाने ना- India TV Hindi
जाने तू या जाने ना

मुंबई: साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जाने तू. या जाने ना' ने 10 साल पूरे कर लिए। यह फिल्म युवाओं में काफी लोकप्रिय हुई थी। अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान की पदार्पण फिल्म का निर्माण आमिर खान और उनके रिश्ते के भाई मंसूर खान ने किया था।

इमरान की पत्नी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर के साथ संदेश लिखा, "'जाने तू. या जाने ना' को आज (बुधवार) दस साल हो गए, पता नहीं समय कैसे गुजर गया? हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली इस मजेदार फिल्म के निर्माण के दौरान मुझसे मिले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार।"

'जाने तू. या जाने ना' से अभिनेता इमरान खान और अभिनेत्री जेनीलिया डिसूजा न सिर्फ प्रसिद्ध हुए थे बल्कि दर्शकों के लिए 'जय और अदिति' के रूप में आदर्श दोस्त का उदाहरण बन गए थे।

इस फिल्म का गाना ‘कभी-कभी अदिति’ आज भी वैसे ही तरोताजा है, आप भी सुनिए ये गाना...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन