1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Breaking News: सामने आई रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट, कपिल देव के रोल में दिखेंगे अभिनेता

Breaking News: सामने आई रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट, कपिल देव के रोल में दिखेंगे अभिनेता

 Published : Jul 05, 2018 10:29 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:29 pm IST

1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। अभिनेता रणवीर सिंह इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

कपिल देव-रणवीर सिंह- India TV Hindi
कपिल देव-रणवीर सिंह

मुंबई:1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। अभिनेता रणवीर सिंह इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर खाते ने गुरुवार को ट्वीट किया, "भारत के 15 वीरों ने जब विश्व क्रिकेट पर राज किया था, उस ऐतिहासिक शौर्यगाथा की याद आएगी। फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।"

'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह स्टार क्रिकेटर कपिल देव का किरदार कर रहे हैं। इससे पहले रणवीर ने आईएएनएस को बताया था, "'83' एक अविश्वसनीय कहानी है। देश के इतिहास में खेल की कहानियों से एक, 1983 क्रिकेट विश्वकप से जुड़ना एक सम्मान की बात है। इस कहानी को बताना और इसे जीवंत करना सम्मान की बात है।"

'83' में दिखाया गया है कि कैसे नवनियुक्त कप्तान कपिल देव की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में वैस्ट इंडीज को हराकर 1983 का विश्व कप जीता था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन