1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 साल पहले हजारों दिल तोड़कर कर ली थी शादी, अब शादी की सालगिरह पर रवीना टंडन ने कुछ ऐसा पोस्ट किया

14 साल पहले हजारों दिल तोड़कर कर ली थी शादी, अब शादी की सालगिरह पर रवीना टंडन ने कुछ ऐसा पोस्ट किया

 Published : Feb 23, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 07:15 pm IST

रवीना की शादी की 14वीं सालगिरह गुरुवार को थी।

रवीना टंडन- India TV Hindi
रवीना टंडन

मुंबई: अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर शादी से जुड़ी यादों में खो गईं। रवीना ने कहा कि वह अपने पति व फिल्म वितरक अनिल थडानी के साथ लम्हों को और खुशनुमा व खूबसूरत बनाने के लिए उत्सुक हैं। रवीना की शादी की 14वीं सालगिरह गुरुवार को थी।

रवीना ने ट्वीट कर कहा, "हर परेशानी व बाधा को पार कर ये 14 साल प्यार, हंसी, विश्वास, ईमानदारी, दोस्ती, खुशी और एक-दूसरे के सहयोग के साथ गुजर गए..ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात है।"

रवीना ने 2004 में थडानी से शादी की थी। दोनों दो बच्चों बेटी राशा और बेटे रणबीर के माता-पिता हैं। शादी से पहले रवीना ने 1995 में पूजा और छाया को गोद लिया था। अभिनेत्री 'दिलवाले' 'मोहरा' और 'शूल' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन