1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लगे रहो मुन्नाभाई' को हुए 15 साल, फिल्म को हर वक्त के लिए जरूरी मानती हैं अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा

'लगे रहो मुन्नाभाई' को हुए 15 साल, फिल्म को हर वक्त के लिए जरूरी मानती हैं अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा

 Published : Sep 01, 2021 01:42 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 04:42 pm IST

फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' साल 2006 में रिलीज हुई थी, यह फिल्म सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का सीक्वल थी। फिल्म में संजय दत्त, अर्शद वारसी, विद्या बालन, बोमन ईरानी और दीया मिर्जा लीड रोल में थे।

Dia Mirza- India TV Hindi
'लगे रहे मुन्नाभाई' को हुए 15 साल, फिल्म को हर वक्त के लिए जरूरी मानती हैं अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा Image Source : INSTAGRAM/DIA MIRZA

राजकुमार हिरानी की हिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' को बुधवार को 15 साल पूरे हो गए। कॉमेडी फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, अभिनेत्री दीया मिर्जा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की है।

इस फिल्म के 15 साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने कहा, "लगे रहो मुन्ना भाई जैसी फिल्म हमेशा अपने विषय के कारण जरूरी बनी रहती है। यह बहुत दुर्लभ है कि एक फिल्म वास्तव में जटिल सामाजिक मुद्दों को इतने सरल तरीके से संबोधित करती है। 2006 में फिल्म ने जिन सवालों का सामना किया, वे अब भी सार्थक हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फिल्म दिखाती है कि लोगों को एक साथ लाना, अज्ञानता को दूर करना और सबसे विवादास्पद परिस्थितियों में भी तालमेल, सद्भाव और शांति पैदा करना कितना आसान है। 'गांधीगिरी' और 'गेट वेल सून' जैसे शब्द अब इस फिल्म के कारण हमेशा के लिए लोकप्रिय शब्दकोष का हिस्सा हैं।"

'लगे रहो मुन्ना भाई', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का सीक्वल (2003) थी, जिसमें संजय दत्त, विद्या बालन, अरशद वारसी, बोमन ईरानी और दीया मिर्ज़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म ने दर्शकों के बीच 'गांधीगिरी' का ट्रेंड सेट कर दिया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन का कैमियो था। उन्होंने दीया के पति की भूमिका निभाई।

(इनपुट-एएनआई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन