1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बागी' की रिलीज को 2 साल पूरे, टाइगर ने ट्वीट करके लिखी दिल की बात

'बागी' की रिलीज को 2 साल पूरे, टाइगर ने ट्वीट करके लिखी दिल की बात

 Published : May 01, 2018 11:35 pm IST,  Updated : May 01, 2018 11:35 pm IST

'बागी' की रिलीज के दो साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भावुक होते हुए बताया कि कैसे इस फिल्म ने उन्हें उनके बचपन के सपनों और इच्छाओं को व्यक्त करने का मौका दिया।

बागी- India TV Hindi
बागी

मुंबई: 'बागी' की रिलीज के दो साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भावुक होते हुए बताया कि कैसे इस फिल्म ने उन्हें उनके बचपन के सपनों और इच्छाओं को व्यक्त करने का मौका दिया।

टाइगर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म ने मुझे अपने बचपन के सपनों और इच्छाओं को व्यक्त करने का मौका दिया। वास्तव में एक आशीर्वाद। बागी के 2 साल।"

बागी का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, जिसमें टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर थीं। इसके सीक्वल 'बागी-2' को अहमद खान ने निर्देशित किया है, जिसमें टाइगर के साथ दिशा पाटानी हैं। यह इसी साल रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन