मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी ने फिल्म 'कुंग फू योगा' के अपने सह-कलाकार व मार्शल आर्ट लेजेंड जैकी चेन को उनके 64वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनके साथ काम करने का मौका पाकर वह खुद को खुशनसीब मानती है।
Related Stories
दिशा ने शनिवार को ट्वीट किया, "लिविंग लेजेंड को जन्मदिन की बधाई। मैं बहुत खुश हूं। खुशकिस्मत और आभारी हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला। आप बहुत विनम्र और अच्छे शख्स हैं, मैं आशा करती हूं कि आप 100 साल और जिएं। हम सबको प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। आपको प्यार जैकी चेन।"
दिशा फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बागी-2' की सफलता का जश्न मना रही हैं, इसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में हैं।