1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए बॉलीवुड से दूरी नहीं बना रहीं अमायरा दस्तूर

तो इसलिए बॉलीवुड से दूरी नहीं बना रहीं अमायरा दस्तूर

 Published : Jun 19, 2017 12:38 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 12:39 pm IST

अमायरा दस्तूर इन दिनों हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। वह पिछली बार भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अंतरराष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन के साथ अहम किरदार में दिखी थीं। अमायरा उन अदाकाराओं...

amyra- India TV Hindi
amyra

नई दिल्ली: अभिनेत्री अमायरा दस्तूर इन दिनों हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। वह पिछली बार भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अंतरराष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन के साथ अहम किरदार में दिखी थीं। अमायरा उन अदाकाराओं में से एक हैं जो बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि वह बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग दोनों को पसंद करती हैं और दोनों में संतुलन बनाना चाहती हैं।

अमायरा ने कहा, "मैं दोनों बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग में संतुलन बनाना चाहती हूं। बॉलीवुड में दक्षिण की कई फिल्मों के रीमेक हो रहे हैं और साथ ही दक्षिण में भी बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक हो रहे हैं, बल्कि कई निर्माता द्विभाषी फिल्में भी बना रहे हैं।" अब रणबीर-कैटरीना की ‘जग्गा जासूस’ में दिखेगा ये सुपरस्टार

अमायरा ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों उद्योगों में विलय होने की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए मैं बॉलीवुड से दूरी नहीं बना रही। मुझे 'कुंग फू योगा' को पूरा करने के लिए दक्षिण की दो फिल्में छोड़नी पड़ीं। मैंने दक्षिण से थोड़ी दूरी बनाई थी..लेकिन मुझे दोनों उद्योगों से लगाव है।" अमायरा का कहना है कि, "दोनों उद्योगों में काफी समानताएं हैं। इसलिए मैं किसी से दूरी नहीं बनाना चाहती।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन