1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब रणबीर-कैटरीना की ‘जग्गा जासूस’ में दिखेगा ये सुपरस्टार

अब रणबीर-कैटरीना की ‘जग्गा जासूस’ में दिखेगा ये सुपरस्टार

 Published : Jun 19, 2017 11:11 am IST,  Updated : Jun 19, 2017 11:17 am IST

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिलहाल दोनों सितारे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म में बॉलीवुड का एक सुपरस्टार भी नजर आने वाला है।

jagga- India TV Hindi
jagga

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिलहाल दोनों सितारे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म में बॉलीवुड का एक सुपरस्टार भी नजर आने वाला है। दरअसल खबरों के मुताबिक फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 'जग्गा जासूस' के मेकर्स ने किंग खान से पिछले साल अपनी इस फिल्म में कैमियो के लिए गुजारिश की थी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग ही लंबे वक्त तक पूरी नहीं हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखेंगे, फिलहाल अब तक फिल्म में शाहरुख के किरदार के बारे में कोई खास जानकारी हासिल नहीं हुई है।

कहा जा रहा है कि 'जग्गा जासूस' के मेकर्स जल्द ही फिल्म में शाहरुख के किरदार को लेकर खुलासा करने वाले हैं। वैसे शाहरुख इसके अलावा सलमान खान की आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी कैमियो करते हुए देखा जाएगा। फिलहाल किंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक मिनी ट्रेलर रिलीज किया गया है।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'जग्गा जासूस' की बात करें तो यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में है। लेकिन हर बार कुछ कारणों की वजह से इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘जब हैरी मेट सेजल’ के मिनी ट्रेलर में शाहरुख ने खुद को बताया चीप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन