1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए बॉलीवुड नहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं अमायरा दस्तूर

तो इसलिए बॉलीवुड नहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं अमायरा दस्तूर

 Published : Jul 18, 2017 11:55 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 11:55 am IST

अमायरा दस्तूर उन सितारों में से एक हैं जो दक्षिण भारत के अलावा बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं। अमायरा का कहना है कि वह दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटी हैं। उन्होंने कहा...

amyra- India TV Hindi
amyra

नई दिल्ली: अभिनेत्री अमायरा दस्तूर उन सितारों में से एक हैं जो दक्षिण भारत के अलावा बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं। अमायरा का कहना है कि वह दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटी हैं। उन्होंने कहा, "मैंने 'इसक' की शूटिंग खत्म करने के बाद 'अनेगन' (मेरी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म) की शूटिंग शुरू कर दी है। मेरा करियर दक्षिण और बॉलीवुड से शुरू हुआ और मैं दोनों उद्योगों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हूं।"

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें दोनों फिल्म उद्योग समान रूप से पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मुझे दोनों समान रूप से पसंद हैं, लेकिन मैं दक्षिण में ज्यादा काम कर रही हूं, क्योंकि जो पटकथा मिल रही है, शानदार है और प्रोडक्शन हाउस भी अच्छा है।" अभिनेत्री का कहना है कि उनकी प्राथमिकता फिल्म का विषय है। उन्होंने कहा, "दुनिया की किसी भी अच्छी पटकथा पर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

अमायरा ने वर्ष 2013 की फिल्म 'इसक' से मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद वह 'मिस्टर एक्स' और जैकी चैन अभिनीत 'कूंग फू योगा' में भी नजर आईं। वह इन दिनों फिल्म 'कलाकंदी' रिलीज होने के इंतजार में हैं। यह फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान भी दिखाई देंगे। (‘इंदु सरकार’ को लेकर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र सरकार ने दी मधुर भंडारकर को सुरक्षा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन