Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘इंदु सरकार’ को लेकर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र सरकार ने दी मधुर भंडारकर को सुरक्षा

‘इंदु सरकार’ को लेकर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र सरकार ने दी मधुर भंडारकर को सुरक्षा

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 18, 2017 10:45 am IST, Updated : Jul 18, 2017 10:45 am IST

मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के लगातार प्रदर्शन जारी है और इसी को देखते हुए सरकार ने अब मधुर भंडारकर को खास सुरक्षा प्रदान की। बता दें कि भंडारकर को कांग्रेसियों के गुस्से...

madhur- India TV Hindi
madhur

मुंबई: फिल्मकार मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म इंदु सरकार को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के लगातार प्रदर्शन जारी है और इसी को देखते हुए सरकार ने अब मधुर भंडारकर को खास सुरक्षा प्रदान की। बता दें कि भंडारकर को कांग्रेसियों के गुस्से की आशंका में पुणे और नागपुर में ‘इंदु सरकार’ के प्रमोशन इवेंट को रद्द करना पड़ा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सहमति के बिना फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रि हुए थे। भंडारकर के करीबी सूत्रों के अनुसार उन्हें सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है जिसमें फिल्म रिलीज होने तक उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी रहेंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस ने भंडारकर को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की है। आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का कांग्रेस ने विरोध किया है और कहा है कि इसमें इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी को गलत तरह से चित्रित किया गया हो सकता है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने मांग की थी कि फिल्म का प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने होना चाहिए ताकि गांधी परिवार को अपमानजनक तरीके से दिखाने की उनकी आशंकाओं को दूर किया जा सके। (डिंपल कपाडिया नहीं, बल्कि ये अभिनेत्री थीं राजेश खन्ना का पहला प्यार)

हाल ही में नागपुर में ‘इंदु सरकार’ के एक संवाददाता सम्मेलन को रद्द करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इससे एक दिन पहले पुणे में भी फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम को भी कैंसिल करना पड़ा था। वहां भी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। भंडारकर ने तब ट्वीट किया था कि पुणे में उनकी टीम होटल के कमरे में बंधक की तरह फंसी रही। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर राहुल गांधी के लिए लिखा, “प्रिय ऑफिस ऑफ आरजी, पुणे के बाद मुझे अब नागपुर में संवाददाता सम्मेलन को निरस्त करना पड़ा। क्या आप इस गुंडागर्दी को मंजूर करते हैं। क्या मैं अपनी अभिव्यक्ति की आजादी रख सकता हूं।“ गौरतलब है कि फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement