Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए जैकी चैन को खलनायक की भूमिका में नहीं देख सकते सोनू सूद

तो इसलिए जैकी चैन को खलनायक की भूमिका में नहीं देख सकते सोनू सूद

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 09, 2017 03:13 pm IST, Updated : Nov 09, 2017 03:13 pm IST

जैकी चैन ने अपने बेहतरीन एक्शन और शानदार कलाकारी से दर्शकों को खूब लुभाया है। पिछले दिनों वह बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ 'कुंग फू योगा' में नजर आ चुके हैं। सोनू पहली बार इस फिल्म में उनके साथ काम करते हुए दिखाई दिए थे। सोनू का कहना है कि...

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: अभिनेता जैकी चैन ने अपने बेहतरीन एक्शन और शानदार कलाकारी से दर्शकों को खूब लुभाया है। पिछले दिनों वह बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ 'कुंग फू योगा' में नजर आ चुके हैं। सोनू पहली बार इस फिल्म में उनके साथ काम करते हुए दिखाई दिए थे। सोनू का कहना है कि उनके सह-कलाकार जैकी चैन को नकारात्मक भूमिका में स्वीकार करना मुश्किल होगा क्योंकि वह बहुत प्यारे हैं। सोनू ने हाल ही में कहा, "हमने हमेशा जैकी चैन को अच्छे व्यक्ति के किरदार में देखा है और मुझे यकीन है कि वह खलनायक की भूमिका भी शानदार तरीके से निभाएंगे। लेकिन, वह इतने प्यारे हैं कि हमारे लिए उन्हें नकारात्मक भूमिका में स्वीकार करना मुश्किल है।"

अभिनेता का मानना है कि चैन कोई भी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "'कुंग फू योग' में काम करना एक शानदार अनुभव था, खासकर जैकी चैन के साथ काम करना, जिनकी फिल्में देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। वह काफी विनम्र और केंद्रित हैं। उनके साथ काम करना मेरे जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव था।" सोनू ने बताया कि फिल्म में चैन साथ काम करने में भाषा संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि उनके अधिकांश संवाद अंग्रेजी में थे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पिक्चर्स पर शुक्रवार को होगा।

उन्होंने बताया कि चैन उनके खानपान से प्रभावित हुए। अपनी आगामी परियोजना के बारे में सोनू ने कहा, "मैं पिछले एक महीने से लद्दाख में 'पलटन' की शूटिंग कर रहा हूं। यह मारधाड़ से भरपूर है और मुझे इसमें काम करने में मजा आ रहा है। मैं कंगना रनौत के साथ 'मणिकर्णिका' की शूटिंग भी कर रहा हूं।" (Bigg Boss 11: अर्शी और आकाश की बेहूदगी ने की सारी हदें पार, क्लीवेज दिखाने के लिए फाड़ डाला टॉप)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement