1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुछ कुछ होता है' को 22 साल हुए पूरे, काजोल ने फिल्म के मशहूर डायलॉग्स को फिर से दोहराया, शेयर किए कार्टून

'कुछ कुछ होता है' को 22 साल हुए पूरे, काजोल ने फिल्म के मशहूर डायलॉग्स को फिर से दोहराया, शेयर किए कार्टून

 Published : Oct 16, 2020 11:08 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 11:54 am IST

चाहे डायलॉग्स हों या फिर गानें, स्टोरी लाइन हो या फिर केमिस्ट्री, फिल्म के हर लम्हे को दर्शकों ने खूब सराहा था।

22 years of kuch kuch hota hai- India TV Hindi
'कुछ कुछ होता है' फिल्म को रिलीज हुए 22 साल पूरे हो गए हैं Image Source : FILM POSTER

साल 1998 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए आज 22 साल पूरे हो गए हैं। इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। चाहे डायलॉग्स हों या फिर गानें, स्टोरी लाइन हो या फिर केमिस्ट्री, फिल्म के हर लम्हे को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस मूवी ने 90 के दशक के युवाओं को दोस्ती निभाना सिखाया तो प्यार का पाठ भी पढ़ाया। इस खास मौके पर काजोल ने उन पुराने डायलॉग्स को फिर से दोहराया हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर कायम हैं।  

काजोल ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें वो मशहूर डायलॉग बोल रही हैं, "मेरा पहला प्यार अधूरा रह गया रफत बी।" 

काजोल ने फैंस से क्यों कहा- चलो 'चोर पुलिस' खेलते हैं

काजोल ने दूसरे डायलॉग का कार्टून शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं, "कुछ कुछ होता है राहुल, तुम नहीं समझोगे।"

तीसरे डायलॉग के कार्टून में काजोल की आवाज सुनाई देती है, "राहुल इज ए चीटर, ही इज ए चीटर, चीटर।" 

KKHH को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था, जबकि यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था। इसमें शाहरुख, काजोल और रानी के अलावा सलमान खान, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, अर्चना पूरन सिंह और जॉनी लीवर सहित कई सितारें नज़र आए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन