1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हम दिल दे चुके सनम' की रिलीज को हुए 22 साल, सलमान खान ने शेयर की अनदेखी तस्वीर और किया याद

'हम दिल दे चुके सनम' की रिलीज को हुए 22 साल, सलमान खान ने शेयर की अनदेखी तस्वीर और किया याद

 Published : Jun 18, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 05:40 pm IST

 सलमान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 22 साल हो गए हम दिल दे चुके सनम को। सलमान खान ने संजय लीला भंसाली और अजय देवगन को टैग भी किया है।

salman khan hum dil de chuke sanam- India TV Hindi
'हम दिल दे चुके सनम' की रिलीज को हुए 22 साल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की कल्ट मूवी बन चुकी हम दिल दे चुके सनम आज के दिन ही 22 साल पहले रिलीज हुई थी। सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी वहीं फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा भी तारीफ मिली थी, क्योंकि यह पहली बार था जब लोगों ने भंसाली की सिनेमा की भव्यता को देखा था। तभी तो रिलीज के 22 साल बाद भी यह फिल्म अभी भी प्रशंसकों की पसंदीदा बनी हुई है। 

'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन को नहीं था अंदाजा, फिल्म रच देगी इतिहास 

सलमान खान ने इस मौके पर फिल्म की शूटिंग की अनदेखी तस्वीर शेयर  है, इस तस्वीर में वो संजय लीला भंसाली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 22 साल हो गए हम दिल दे चुके सनम को। सलमान खान ने संजय लीला भंसाली और अजय देवगन को टैग भी किया है , देखिए पोस्ट-

एक्टर अजय देवगन ने भी फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है

हम दिल दे चुके सनम के 22 साल: देखिए सलमान, ऐश्वर्या, अजय की मास्टरपीस फिल्म की अनदेखी तस्वीरें

इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन ने शानदार अभिनय किया था। समीर का मस्ती भरा अंदाज़ और स्टाइल हो, नंदनी की मासूमियत और बेमिसाल ख़ूबसूरती, या वनराज का प्यार और दरियादिली, भंसाली का हर किरदार दर्शकों को भा गया और उनके दर्द के प्रति सहानुभूति जगा गया। अपने भावपूर्ण और सुंदर संगीत के लिए जाने जाने वाले, हम दिल दे चुके सनम से भंसाली संगीत का एक ऐसा स्वाद लेकर आए जो बॉलीवुड में बिल्कुल नया था। 

भंसाली ने जिस खूबसूरती और बारीकियों से गुजरात की संस्कृति का संचार किया, वह एक और कारण था जिसने दर्शकों को आकर्षित किया। प्यार, अलगाव, धैर्य और बलिदान की अवधारणा, हम दिल दे चुके सनम को पूरे देश में हर किसी से तालियां, वाहवाही मिलीं और कई पुरस्कार मिले, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन