1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: 'करण अर्जुन' फिल्म को पूरे हुए 25 साल, पुरानी यादों में खोए सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस

Watch: 'करण अर्जुन' फिल्म को पूरे हुए 25 साल, पुरानी यादों में खोए सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस

 Published : Jan 13, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 05:08 pm IST

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म 'करण अर्जुन' साल 1995 में रिलीज हुई थी।

25 years of Karan Arjun- India TV Hindi
'करण अर्जुन' फिल्म में शाहरुख और सलमान के साथ एक्ट्रेस राखी

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर मूवी 'करण अर्जुन' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। राकेश रोशन द्वारा साल 1995 में बनी इस हिट फिल्म को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में सलमान और शाहरुख के फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं। ट्विटर पर दोनों एक्टर्स के वीडियो और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं।

'करण अर्जुन' फिल्म की स्टोरी से लेकर  गाने तक, सभी आज भी बहुत फेमस हैं। ये मूवी इतनी हिट हुई थी कि आज भी इसके डायलॉग्स लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। खास बात ये है कि सलमान और शाहरुख की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि फैंस दोनों को दोबारा स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने फैंस को निराश नहीं किया और कई बार एक-दूसरे की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दे चुके हैं।  

सलमान खान को पसंद आया 'मलंग' का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में ट्विटर पर लिखी ये बात

सोशल मीडिया पर सलमान और शाहरुख के फैंस 'करण अर्जुन' के 25 साल पूरे होने पर जश्न मना रहे हैं। सभी ने पुरानी फोटोज और वीडियो को शेयर कर एक बार फिर यादों को ताजा कर दिया है। ट्विटर पर #25YearsOfKaranArjun भी ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखिए ये पुरानी तस्वीरें...

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन