1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: फिनाले से 1 महीने पहले शो में जबरदस्त ट्विस्ट, क्या शहनाज या असीम को मिलेगा ये मौका?

Bigg Boss 13: फिनाले से 1 महीने पहले शो में जबरदस्त ट्विस्ट, क्या शहनाज या असीम को मिलेगा ये मौका?

 Published : Jan 13, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:08 pm IST

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल या असीम रियाज को एक ऐसा मौका मिलने जा रहा है, जिससे उन्हें बहुत बड़ा फायदा होगा।

Bigg Boss 13 hina khan- India TV Hindi
बिग बॉस 13: असीम रियाज और शहनाज गिल

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 टीआरपी लिस्ट से लेकर सोशल मीडिया तक खूब धमाल मचा रहा है। ये सीजन काफी हिट साबित हो रहा है, लेकिन फिनाले से करीब एक महीने पहले ही शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस ट्विस्ट का नाम है, 'बीबी एलीट क्लब'। जी हां, इस ट्विस्ट से किस कंटेस्टेंट को क्या फायदा मिलने वाला है, इस राज से बीबी 11 की फर्स्ट रनर अप रह चुकीं हिना खान पर्दा उठाएंगी।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि हिना खान इस जबरदस्त ट्विस्ट के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया कि 'बीबी कॉमेडी क्लब' के विजेता यानि शहनाज गिल और असीम रियाज को ये बताना है कि वो एक-दूसरे से ज्यादा बेहतर हैं। इस टास्क को जीतने वाले को एक हफ्ते की नॉमिनेशन से बचने का मौका मिलेगा। खास बात ये है कि इसका इस्तेमाल वो कभी भी कर सकते हैं। 

'छपाक' : एसिड अटैक सर्वाइवर्स को पेंशन देगी उत्तराखंड सरकार, मेघना गुलजार ने किया ये ट्वीट

हालांकि, हिना खान ने ये भी बताया कि शहनाज और असीम में से कोई एक 'बीबी एलीट क्लब' का विनर होगा। ऐसा भी हो सकता है कि किसी को भी इसे जीतने का मौका ना मिले। अब ये देखना मजेदार होगा कि शहनाज और असीम में से कौन जीतेगा।

बता दें कि इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेटेड है। सोमवार के एपिसोड में सलमान खान खुलासा करेंगे कि कौन बेघर होगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कोई एविक्शन नहीं होगा। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन