पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में रविवार को शहनाज गिल का खूब ड्रामा देखने को मिला, जिसकी वजह से होस्ट सलमान खान उनसे नाराज हो गए। इसके अलावा उन्होंने विशाल-मधुरिमा और पारस-माहिरा की भी जमकर क्लास लगाई। वहीं, दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन किया। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13: शहनाज की हरकतों से नाराज हुए सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला को दी संभलने की सलाह
Bigg Boss 13: शहनाज की हरकतों से नाराज हुए सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला को दी संभलने की सलाह
बिग बॉस 13 में सलमान खान ने शहनाज और सिद्धार्थ के साथ-साथ कई घरवालों की क्लास लगाई।
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Live With Salman Khan
-
10:35 PM (IST) Jan 12, 2020
घर के अंदर दाखिल हुए सलमान खान
सलमान खान घर के अंदर दाखिल हुए, लेकिन उन्होंने शहनाज से बात नहीं की। सिद्धार्थ ने कई बार शहनाज को समझाने की कोशिश की, लेकिन शहनाज नहीं मानी। इस पर सलमान का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने कहा कि वो छोटी-सी बच्ची नहीं है।
-
10:29 PM (IST) Jan 12, 2020
'कॉलर ऑफ द वीक' ने असीम से पूछा सवाल
कॉलर ऑफ द वीक ने असीम रियाज से सवाल पूछा कि आपने कहा था कि अब आप सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई नहीं करेंगे। आपने जो बोला वो किया, लेकिन आप पूरे हफ्ते टीवी पर नज़र नहीं आए। क्या सिर्फ सिद्धार्थ की वजह से आप घर में नज़र आते हैं? इसके बाद असीम ने अपनी सफाई दी।
-
10:09 PM (IST) Jan 12, 2020
लक्ष्मी अग्रवाल ने सलमान संग गाया गाना
लक्ष्मी अग्रवाल के कहने पर सलमान खान ने उनके साथ गाना गाया। लक्ष्मी की आवाज से सभी इम्प्रेस हो गए।
-
10:07 PM (IST) Jan 12, 2020
सेट पर पहुंची 'छपाक' की टीम
दीपिका पादुकोण के बाद विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल भी मंच पर पहुंचे। सलमान ने सभी के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सलमान ने कहा कि जल्द ही दीपिका के घर में आयत या सलमान आ जाएगा। फिर दीपिका ने सलमान से कहा कि आप शादी तो कर लो पहले।
-
10:04 PM (IST) Jan 12, 2020
दीपिका पादुकोण ने किया 'छपाक' का प्रमोशन
दीपिका पादुकोण बिग बॉस 13 के सेट पर पहुंचीं। उन्होंने 'छपाक' का प्रमोशन किया। सलमान ने उन्हें प्रोड्यूसर बनने पर बधाई दी। इसके बाद दोनों ने खूब हंसी-मजाक किया।
-
9:57 PM (IST) Jan 12, 2020
सलमान को नहीं समझ आ रहा शहनाज का बिहेवियर
सलमान खान ने शहनाज के रवैये को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उसे लगता है कि वो फेमस हो गई है? कैटरीना कैफ बन गई है? क्या कैटरीना ऐसा बर्ताव करती? ये कोई मूवी नहीं, बल्कि रिएलिटी शो है।
-
9:55 PM (IST) Jan 12, 2020
सलमान खान ने दिखाई घरवालों को क्लिप
सलमान खान ने घरवालों को क्लिप दिखाई, जिसमें पारस को माहिरा थप्पड़ मार रही हैं। वहीं, शहनाज ने भी सिद्धार्थ को थप्पड़ मारा। ये सब देखने के बाद सभी हंसने लगे, लेकिन सलमान को ये मजाक पसंद नहीं आया।
-
9:51 PM (IST) Jan 12, 2020
विशाल और मधुरिमा के रिश्ते पर सलमान ने उठाए सवाल
सलमान खान ने विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली से उनके रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने विशाल से कहा कि तुम्हें बात करने का तरीका बदलना पड़ेगा। दोनों एक-दूसरे को गालियां दे रहे हो, जोकि गलत है। 'चप्पल कांड' पर भी सलमान ने कहा कि मधुरिमा ने बहुत तेजी से नहीं मारा था, लेकिन दोनों का ही गलत एटीट्यूड है।
-
9:44 PM (IST) Jan 12, 2020
सलमान ने सिद्धार्थ को दी संभलने की सलाह
सलमान खान को शहनाज का बर्ताव बहुत खराब लगा। वो अब उनसे बात नहीं करना चाहते। सलमान ने सिद्धार्थ को संभलने की सलाह देते हुए कहा कि वो तुम्हारे प्यार में पागल हो गई है। ये साफ पता चलता है। घर से बाहर निकलने के बाद सभी अपने-अपने काम में लग जाओगे, लेकिन उसके लिए ये सब अच्छा नहीं रहेगा।
-
9:38 PM (IST) Jan 12, 2020
शहनाज कर रही हैं ओवर रिएक्ट!
सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, शेफाली, पारस, माहिरा और रश्मि देसाई को लगता है कि शहनाज अब ओवर रिएक्ट कर रही हैं। सब मिलकर शहनाज को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
-
9:36 PM (IST) Jan 12, 2020
शहनाज को समझा रहे हैं सिद्धार्थ
शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं हुई। शहनाज घर में नहीं रहना चाहती। वो बार-बार यही कह रही है कि मुझे घर से बाहर निकाल दो। वहीं, माहिरा का कहना है कि शहनाज रोने का नाटक कर रही है।
-
9:34 PM (IST) Jan 12, 2020
शहनाज पर भड़के सलमान खान
शहनाज का ड्रामा बढ़ता देख सलमान खान भड़क उठे। उन्होंने कहा कि तुम चार साल की बच्ची नहीं हो। मैं तुमसे इज्जत से बात करता हूं तो तुम भी इज्जत से बात करो। मेरे सामने रोने-धोने और सिर पीटने का नाटक मत करो।
-
9:31 PM (IST) Jan 12, 2020
सलमान खान ने कराया 'जलन' को लेकर टेस्ट
शहनाज गिल और माहिरा शर्मा की लड़ाई को देखते हुए सलमान खान ने एक टेस्ट कराया। इसमें घरवालों को बताना था कि कौन ज्यादा जलन फील करता है। असीम, रश्मि, विशाल, मधुरिमा, आरती, शेफाली और पारस ने शहनाज व सिद्धार्थ ने माहिरा को वोट दिया।
-
9:09 PM (IST) Jan 12, 2020
सलमान ने माहिरा से पूछी शहनाज से झगड़े की वजह
सलमान खान ने माहिरा शर्मा से शहनाज गिल संग झगड़े की वजह पूछी तो माहिरा ने बताया कि शहनाज को मेरी और पारस की दोस्ती से दिक्कत होती है। वहीं, पारस का कहना है कि शहनाज पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते, वो कभी भी फ्लिप कर सकती है।
-
9:06 PM (IST) Jan 12, 2020
सलमान के सामने माहिरा और शहनाज की हुई लड़ाई
सलमान खान ने पारस छाबड़ा से पूछा कि पूरे घरवाले नॉमिनेट हैं, इसकी वजह क्या है? इस पर पारस ने सफाई दी घर का सामान ज्यादा कीमती था, लेकिन तभी सलमान ने दखलअंदाजी करते हुए कहा कि माहिरा शर्मा को बचाने के लिए बात उठी थी, वो क्यों नहीं हुआ। इस पर शहनाज गिल की बात सामने आई और फिर उनकी माहिरा से लड़ाई होने लगी।