पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में रविवार को खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। एक तरफ शहनाज गिल के अजीबोगरीब रवैये से सलमान खान बेहद नाराज हो जाएंगे। दूसरी तरफ वे विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के रिलेशनशिप पर भी सवाल उठाएंगे। इस लपेटे में पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा और सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल भी आ जाएंगे।
Related Stories
कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड के कई प्रोमो शेयर किए हैं। इनमें पहले तो शहनाज के रवैये को दिखाया गया है, जिसमें वो खूब सारा ड्रामा करती दिखाई दे रही हैं। सलमान खान घर के अंदर भी जाते हैं, लेकिन शहनाज के व्यवहार से वो नाराज हो जाते हैं।
दूसरी तरफ सलमान खान घरवालों को वो क्लिप दिखाएंगे, जिसमें विशाल को मधुरिमा चप्पल मार रही हैं। माहिरा को पारस किस करने की कोशिश कर रहे हैं और सिद्धार्थ को शहनाज थप्पड़ मार रही हैं। कंटेस्टेंट्स के इस बर्ताव से सलमान बेहद नाराज हैं।
अब देखना होगा कि घरवालों की इन हरकतों को बाद सलमान खान क्या एक्शन लेंगे। इसके साथ ही इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि आज कौन-सा सदस्य बेघर होगा। बता दें कि इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेटेड है।