पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में शनिवार को दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल घर के अंदर दाखिल होंगे। तीनों अपनी फिल्म 'छपाक' को प्रमोट करेंगे। घरवालों के बीच एक टास्क होगा, जिसमें जीतने वाले सदस्यों को दीपिका अपने साथ घर के बाहर फन राइड पर ले जाएंगी, लेकिन इन सबके बीच कई दर्दनाक खुलासे होने वाले हैं। मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि सिंह अपने-अपने दर्द को बयां करेंगे। वहीं, आरती सिंह ने खुलासा किया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ किसी ने रेप करने की कोशिश की थी।
Related Stories
कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड के कई प्रोमो शेयर किए हैं। इनमें दिखाया गया है कि दीपिका, विक्रांत और लक्ष्मी तीनों मिलकर घरवालों से एक-दूसरे की नकल करने को कहेंगे। इस दौरान खूब हंसी-मजाक होगा। ईनाम के तौर पर विजेताओं को दीपिका के साथ बाहर जाकर घूमने का भी मौका मिलेगा।
Bigg Boss 13: सलमान खान ने लगाई शहनाज गिल को फटकार, कहा- मेरे सामने ये सब नहीं चलेगा
वहीं, इन सबके बीच घर के सभी सदस्यों को एक अवसर दिया गया, जहां वे अपने साथ हुई दर्दनाक घटना को बयां कर सकते थे। मधुरिमा तुली ने बताया कि वो भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। रश्मि ने बताया कि लड़की होने पर उन्हें खूब ताने मारे गए थे। वहीं, आरती ने खुलासा किया कि जब वो 13 साल की थीं, तब किसी ने घर के अंदर कमरे में बंद करके उनके साथ रेप करने की कोशिश की थी। ये सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं।