1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. DDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

 Published : Oct 20, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 12:27 pm IST

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) मंगलवार को 25 साल पूरे हो गए है। इस खास मौके पर काजोल और शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल का नाम बदल लिया है।

दिलवाले दुल्हनिया ले...- India TV Hindi
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) मंगलवार को 25 साल की हो गई है।  Image Source : YASH RAJ FILMS

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) मंगलवार को 25 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान , काजोल, करण जौहर के साथ फैंस से खुशी जाहिर की। वहीं शाहरूख खान  और काजोल ने इस खास मौके पर ट्वविटर पर अपना नाम बदल लिया है।

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम
Image Source : TWITTER/SHAHRUKHDDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम
 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे  के पूरे 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान से अपनी प्रोफाइल का नाम राज मल्होत्रा रख लिया है। आपको बता दें कि उनका यह नाम फिल्म में किरदार का था।

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर विदेश में भी जश्न, लंदन में लगेंगे शाहरुख खान और काजोल के स्टैचू

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम
Image Source : TWITTER/KAJOLDDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

काजोल ने अपने ट्वविटर अकाउंट में प्रोफाइन नाम सिमरन कर लिया है। 

शाहरुख खान, काजोल सहित कई स्टार कास्ट से सोशल मीडिया में इस फिल्म के वीडियो शेयर किए है। 

शाहरुख खान ने फिल्म की कुछ झलकियां शेयर करते हुए कमेंट किया है।  उन्होंने लिखा, '25 साल !!! राज और सिमरन से प्यार करने के लिए आपका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह हमेशा स्पेशल महसूस होता है।'

वहीं ने ट्वीट करके लिखा, 'राज और सिमरन! 2 लोग, 1 फिल्म, 25 साल और प्यार आना बंद नहीं होता है! मैं वास्तव में उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने इसे बनाया जो आज है .. एक घटना और अपने स्वयं के इतिहास का एक हिस्सा। फैं! आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

वहीं फिल्म मेकर करण जौहर ने भी ट्वीट किया। वह इस फिल्म में एक अभिनेता के रूप में नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके लिखा, 'DDLJ मेरे लिए बहुत खास है और हमेशा रहेगी .... यह मेरा ट्रेनिंग ग्राउंड था .... मेरे पास सेट पर हमारे समय की बहुत अच्छी यादें हैं .... फिल्म ने एक होने का दर्जा हासिल किया है" पौराणिक प्रेम कहानी और मुझे बहुत गर्व है कि मैं इस खूबसूरत फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा था! मेरी सभी सीखों और सभी यादों के लिए आदी का शुक्रिया..'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन