1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स

वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स

 Published : Jul 07, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 08:10 pm IST

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में देखा गया था। अभिनेता अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे

वरुण धवन, इंस्टाग्राम- India TV Hindi
वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स Image Source : INSTAGRAM/ VARUN DHAWAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, "30 मिलियन, मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। कीप मूविंग ऑन द बीट।"

वरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह हमेशा फोटो वीडियो के माध्यम से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। उन्होंने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में देखा गया था। अभिनेता अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन