5 Reasons To watch Sanju: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी बायोपिक आखिरकार रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर स्टारर और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जबसे फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है लोगों में फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया। एक-एक करके जब फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज हुए तो लोगों में फिल्म को देखने का उत्साह भी बढ़ता गया। अब जब फिल्म 29 जून को रिलीज होने जा रही है तो आइए हम आपको वो 5 कारण बताते हैं जिसकी वजह से आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।
Related Stories
- ऐसे बुक करें संजू की टिकट
- 'संजू' पर राजकुमार हिरानी ने दिया सलमान को जवाब, बोले- "अगर संजय दत्त को लेता तो..."
- 'संजू' के लिए रणबीर कपूर नहीं थे विधु विनोद चोपड़ा की पहली पसंद, इस अभिनेता को देना चाहते थे लीड रोल
- संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े 30 अनसुने फैक्ट्स
- राजू हिरानी: यह फिल्म राजुकमार हिरानी, अभिजात जोशी और विधु विनोद चोपड़ा की तिकड़ी ने बनाई है। अब तक इस तिकड़ी ने चार फिल्में बनाई हैं और चारों ही फिल्म ऐसी हैं कि जब भी बॉलीवुड की अच्छी फिल्मों की लिस्ट जारी होती है उसमें ये फिल्में ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चाहे वो मुन्ना भाई एमबीबीएस हो, लगे रहो मुन्ना भाई हो, 3 इडियट्स हो या फिर पीके हो। जहां 3 इडियट्स ने भारत में 300 करोड़ का चलन शुरू किया था वहीं पीके ने तो 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
- संजय दत्त: दूसरा कारण है संजय दत्त, संजय की लाइफ इतनी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी हुई है कि उनकी फिल्म में कहने को लिए काफी कुछ है। फिल्म के टीजर में आपने उनकी लाइफ की झलक भी देखी है। जिसमें वो अपनी 308 गर्लफ्रेंड्स, ड्रग्स, जेल, एके 56 राइफल पर बात कर रहे हैं।
- रणबीर कपूर की एक्टिंग- जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ और लोगों ने रणबीर को संजय दत्त के लुक में देखा तो हैरान रह गए, संजय की बॉडी लैंग्वेज और उनकी आवाज संजय दत्त ने इतने अच्छे से कॉपी की थी कि उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। खुद रणबीर के पापा ऋषि कपूर को यकीन नहीं हुआ। टीजर के पहले सीन में जब पुणे की येरवडा जेल से निकलते हैं वो सीन देखकर ऋषि को लगा था कि वो संजय दत्त ही हैं। टीजर देखकर ऋषि कपूर भी इमोशनल हो गए थे।
- संजू की स्टार कास्ट: फिल्म संजू में जबरदस्त सितारों की धूम है। हर सितारा अपने रोल में दमदार लग रहा है। जहां- रणबीर फिल्म में संजय दत्त का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं मनीषा कोईराला नरगिस, परेश रावल सुनील दत्त, दिया मिर्जा मान्यता दत्त, सोनम कपूर टीना मुनीम और अनुष्का शर्मा राजू हिरानी और अभिजात जोशी के फिक्शन कैरेक्टर में हैं, वहीं करिश्मा तन्ना माधुरी दीक्षित के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में जिम सर्भ भी हैं जो सलमान खान को रोल प्ले कर रहे हैं। ये सब कैरेक्टर आपको रील में लाइफ में देखने हैं तो आप यह फिल्म देखिए, जरूर मजा आएगा।
- 80-90 के दशक की यादें हो जाएंगी ताजा: अगर आप 80 और 90 के दशक में बड़े हुए हैं तो यह फिल्म आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी। जिसे देखकर आपको खुशी जरूर होगी।