1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोरंजन खबरें 28 जून: सोनम ने जारी किया अपनी अगली फिल्म का टीजर, हिरानी ने दिया सलमान को जवाब, पढ़े एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

मनोरंजन खबरें 28 जून: सोनम ने जारी किया अपनी अगली फिल्म का टीजर, हिरानी ने दिया सलमान को जवाब, पढ़े एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

 Published : Jun 28, 2018 01:25 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 01:25 pm IST

Bollywood Latest Updates: हर दिन फिल्मी गलियारों में काफी कुछ खास देखने को मिलता है, जिनसे शायद रूबरू नहीं हो पाते होंगे। लेकिन अब लेटेस्ट रिलीज, गाने और सितारों से जुड़ी सभी खबरें एक ही जगह पर पा सकते हैं।

Bollywood Updates- India TV Hindi
Bollywood Updates

Bollywood Latest Updates: हर दिन फिल्मी गलियारों में काफी कुछ खास देखने को मिलता है, जिनसे शायद रूबरू नहीं हो पाते होंगे। लेकिन अब लेटेस्ट रिलीज, गाने और सितारों से जुड़ी सभी खबरें एक ही जगह पर पा सकते हैं। जानिए 28 जून की बॉलीवुड की कुछ बड़ी खबरें।

सोनम कपूर ने जारी किया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का पोस्टर और टीजर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अब अगली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कुछ देर पहले ही फिल्म में सोनम का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। लेकिन अब इसका टीजर भी जारी हो चुका है। इस फिल्म में सोनम पहली बार पिता और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखाई दे रही हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

5 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं श्वेता त्रिपाठी

बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी अदाकारा श्वेता त्रिपाठी शादी के बंधन में बंधने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल उन्होंने कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा ने शादी के लिए प्रपोज किया है। अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल होने लगी हैं। बता दें कि श्वेता और चैतन्य 29 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे।

'संजू' पर कमेंट किए जाने को लेकर राजकुमार हिरानी ने दिया सलमान खान को जवाब

बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'संजू' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में रणबीर कपूर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि रणबीर की कड़ी मेहनत के बावजूद इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान को लगता है कि संजय दत्त का किरदार कोई भी कलाकार नहीं निभा सकता। लेकिन हिरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "एक पल के लिए मैंने भी सोचा था कि फिल्म के आखिरी हिस्से में संजय दत्त को ही लिया जा सकता है। लेकिन बाद में मैंने यह अपने दिमाग से निकाल दिया, क्योंकि मुझे लगा कि इससे फिल्म दर्शकों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाएगा। शुरूआत से फिल्म में रणबीर कपूर को देखा जाएगा और अचानक अंत में संजय दत्त अगर पर्दे पर दिखेंगे फिल्म पब्लिक से जुड़ नहीं पाएगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन