मुंबई: आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को आज बॉलीवुड में 6 साल पूरे हो गए। आज से 6 साल पहले तीनों ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। तीनों आज बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे बन चुके हैं, खासकर आलिया भट्ट ने जो मुकाम हासिल किया है वो अपने आप में बड़ी बात है। इन सितारों की सफलता से करण जौहर काफी खुश हैं।
Related Stories
फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस होता है कि इन तीनों ने अपने करियर को बहुत अच्छा आकार दिया है। पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म के छह साल पूरे होने पर शुक्रवार को करण ने फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के लिए इसके कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। करण ने ट्विटर पर लिखा, "सिद्धार्थ, वरुण और आलिया पर गर्व है। फिल्म को खास बनाने के लिए आपका शुक्रिया।"
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड में 6 साल पूरे पर काफी खुश हैं, उन्होंने ट्वीट करके लिखा- यकीन नहीं होता 6 साल हो गए।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था। अब इसका सीक्वल भी बनाया जा रहा है जिसमें चंकी पांडे की बेटी अनन्या, बैले डांसर तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।
Also Read:
कटरीना कैफ पिंक साड़ी पहन पहुचीं दुर्गा पूजा में, मौनी रॉय ने किया ट्रेडिशनल डांस
प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस से 37 Cr मांगेंगी परिणीति चोपड़ा