1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 83 फिल्म : ताहिर राज भसीन 'सुनील गावस्कर' बन आए नजर, फर्स्ट लुक आउट

83 फिल्म : ताहिर राज भसीन 'सुनील गावस्कर' बन आए नजर, फर्स्ट लुक आउट

 Published : Jan 11, 2020 11:38 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 11:38 am IST

रणवीर सिंह की फिल्म '83' इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म से ताहिर राज भसीन का सुनील गावस्कर बन पहला लुक सामने आ गया है।

tahir raj bhasin- India TV Hindi
ताहिर राज भसीन बने सुनील गावस्कर।

रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को एक बार फिर याद दिलाने वाली है। फिल्म में ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनका पहला लुक शेयर किया जा चुका है।

83 की टीम ने सोशल मीडिया पर ताहिर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-हमारे फेवरेट सनी, लिटिल मास्टर ने अपने शानदार बल्ले का प्रदर्शन किया और भारत को विश्व कप की पहली ट्रॉफी जीतने का रास्ता बनाया।

रणवीर सिंह ने ताहिर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'ताहिर राज भसीन बने लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर।'

कुछ घंटों पहले 83 का एक पोस्टर शेयर किया गया था। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली फिल्म से पर्दा उठने वाला है।'

83 में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क,, दिनकर शर्मा, धारिया करवा, निशांत दाहिया, जतिन शर्मा, साहिल खट्टर, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

'83' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन