नई दिल्लीः बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के अफेयर्स के चर्चे हमेशा से रहे हैं। इनमें से कई कहानियों को सुनकर तो यही लगता है कि इस रिश्ते का अंजाम तो शादी तक ही पहुंचेगा। लेकिन होता इसका बिल्कुल उल्टा है। अफेयर्स तक तो ठीक है लेकिन जब बात शादी की आती है तो इन अभिनेत्रियों ने अमीर लड़को को ही अपना जीवन साथी चुना है।
अब चाहे वो बॉलीवुड से हटकर कोई बड़े व्यवसायी हो या बॉलीवुड के किसी अमीर घराने के। इनको देखकर एक बात तो तय है कि पैसा बोलता है। आज हम आपको बताते है बॉलीवुड की इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने एक समय के बाद अमीर लड़को को ही चुना अपना जीवन साथी।

उर्वशी शर्मा- इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने सिर्फ 6 फिल्मों में अभिनय किया है जिसमें ज्यादा सफलता न पाते हुए इन्होंने शादी कर अपनी लाइफ को सेट करने का फैसला लिया। उर्वशी ने सचिन जोशी से साल 2012 में शादी की थी। सचिन JMJ Group of Companies के वइस-चेयरमैन है। JMJ कंस्ट्रक्शन, मिनरल वॉटर, जिम और स्पा, एनेर्जी ड्रिंक्र जैसी चाजों में डील करती है। इस कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है। सचिन कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके है लेकिन उसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली।