1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गैग्स ऑफ वासेपुर को हुए 9 साल, क्राइम कल्ट सिनेमा में खास मानी जाती है फिल्म

गैग्स ऑफ वासेपुर को हुए 9 साल, क्राइम कल्ट सिनेमा में खास मानी जाती है फिल्म

 Published : Jun 22, 2021 10:47 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 10:47 pm IST

फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की रिलीज को 9 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस यादगार लम्हे को अपने फैंस के बीच शेयर किया है।

Huma Quraishi- India TV Hindi
गैग्स ऑफ वासेपुर को हुए 9 साल, क्राइम कल्ट सिनेमा में खास मानी जाती है फिल्म Image Source : INSTAGRAM/HUMA QURAISHI

क्राइम ड्रामा फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की रिलीज को 9 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस यादगार लम्हे को अपने फैंस के बीच शेयर किया है, हुमा कुरैशी ने फिल्म के पोस्टर को  शेयर करते हुए  इसे लेकर खुशी जाहिर की है। 

गैंग्स आफ वासेपुर में हुमा कुरैशी के अलावा मनोज बाजपेई, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रिचा चड्ढा, पीयूष मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया के साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में थे।  

इस फिल्म  को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिला, साथ ही इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग जिसकी बदौलत यह फिल्म क्राईम ड्रामा की कल्ट फिल्मों में गिनी जाने लगी। फिल्म के डायलॉग बेहद ही चर्चित रहे,  साथी फिल्म की म्यूजिक के साथ किया गया 3 मिनट भी फैंस को काफी पसंद आया था।  

गैंग्स ऑफ वासेपुर को दो कड़ियों में बनाया गया था, पहली कड़ी पार्ट वन और कुछ ही महीने के बाद दूसरी कड़ी को रिलीज कर दिया गया था, निर्देशक का कहना था कि यह फिल्म का सीक्वल नहीं बल्कि दूसरा पार्ट है जिसकी कहानी अधूरी रह गई थी। 

 
फिल्म का निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन