1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेशी फैन अमिताभ बच्चन को सलमान समझकर लगा चिल्लाने, अमिताभ ने दिया ये रिएक्शन

विदेशी फैन अमिताभ बच्चन को सलमान समझकर लगा चिल्लाने, अमिताभ ने दिया ये रिएक्शन

 Published : Jun 28, 2018 08:11 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 08:11 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लिविंग लीजेंड अमिताभ बच्चन दोनों ही भारत के दो अनमोल रतन हैं। दोनों की स्टारडम अपनी-अपनी जगह टॉप पर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि कोई इन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाए। लेकिन ऐसा हुआ है, स्काटलैंड के ग्लासगो में फिल्म 'बदला' की शूटिंग के लिए पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन को एक शख्स ने सलमान खान समझ लिया।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : PTI

ग्लासगो: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लिविंग लीजेंड अमिताभ बच्चन दोनों ही भारत के दो अनमोल रतन हैं। दोनों की स्टारडम अपनी-अपनी जगह टॉप पर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि कोई इन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाए। लेकिन ऐसा हुआ है, स्काटलैंड के ग्लासगो में फिल्म 'बदला' की शूटिंग के लिए पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन को एक शख्स ने सलमान खान समझ लिया।

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, "मैं ग्लासगो की सड़क पर चहलकदमी कर रहा था कि तभी मेरे पास एक कार आकर रुकी और उसमें बैठा शख्स चिल्लाया, 'हे सलमान खान, कैसे हो।"

बात करें अमिताभ की फिल्मों की तो वो जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आने वाले हैं। यह पहला ऐसा मौका है जब आमिर और सलमान साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दूसरी तरफ वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन