1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निरहुआ की अगली भोजपुरी फिल्म 'घूंघट में घोटाला' 13 जुलाई को होगी रिलीज

निरहुआ की अगली भोजपुरी फिल्म 'घूंघट में घोटाला' 13 जुलाई को होगी रिलीज

 Published : Jun 28, 2018 07:55 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 07:55 pm IST

निरहुआ एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' के बाद अब 'घूंघट में घोटाला' 13 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसे मंजुल ठाकुर ने निर्देशित किया है।

घूंघट में घोटाला- India TV Hindi
घूंघट में घोटाला

पटना: निरहुआ एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' के बाद अब 'घूंघट में घोटाला' 13 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसे मंजुल ठाकुर ने निर्देशित किया है।

फिल्म के निर्माता जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 'घूंघट में घोटाला' एक हास्य हॉरर थ्रिलर फिल्म है। यह गांव के एक ऐसे युवक की कहानी है, जो रोमांस के ख्वाब में डूबा रहता है। उसकी जिंदगी में प्रेमिका तो मिलती है पर वह शादी कहीं और कर लेता है।

फिल्म में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित और किरण यादव जैसे कलाकार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन