नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ दिनेशलाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निरहुआ अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं, और वाकया शेयर कर रहे हैं, मां साथ में मुस्कुरा रही हैं। वीडियो में दिनेश बता रहे हैं कि उनकी मां उनकी फटी हुई जींस देखकर उन्हें ताने देनी लगी, इतनी कमाई करते हो और फिर भी फटी हुई जींस पहनते हैं।
Related Stories
इंस्टाग्राम पर शेयर किये इस वीडियो में निरहुआ बता रहे हैं कि एक बार उनके एक अंकल ने भी उन्हें यही कहा था। इस वीडियो में दिनेश लाल अपनी रुठी मां को मानते हुए नजर आ रहे हैं। वीडिया में साफ दिख रहा है कि निरहुआ की मां उनके पहनावे को लेकर उन्हें डांट रही हैं और कह रही हैं कि जब इतना कमाते हो तो फटी जींस क्यों पहनते हो। इस वीडियो को दिनेशलाल यादव ने अपने इंस्टा पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि दिनेशलाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। फिलहाल वो बॉर्डर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।