1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया प्रकाश के बाद अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मारी आंख, वीडियो वायरल

प्रिया प्रकाश के बाद अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मारी आंख, वीडियो वायरल

 Published : May 23, 2018 09:50 pm IST,  Updated : May 23, 2018 09:50 pm IST

तनुश्री का आंख मारने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें तनुश्री बेहद रोमांटिक लग रही हैं।

तनुश्री- India TV Hindi
तनुश्री

पटना: भोजपुरिया चॉकलेटी स्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी ही फिल्म 'आवारा बलम' की अभिनेत्री तनुश्री के एक वीडियो के दीवाने हो गए हैं। इस वीडियो में तनु श्री ने इंटरनेट की सनसनी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की तरह आंख मार रही हैं। कल्लू और तनुश्री की फिल्म 'आवारा बलम' इस सप्ताह के अंत में 25 मई को रिलीज होने वाली है। कल्लू बताते हैं कि इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों एक मौके पर मौजूद थे कि अचानक तनुश्री ने आंख मार कर सबको हैरान कर दिया।

इधर, तनुश्री का आंख मारने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें तनुश्री बेहद रोमांटिक लग रही हैं। वैसे, तनुश्री का यह वीडियो उनकी रिलीज हो रही फिल्म 'आवारा बलम' के रिलीज से पहले ही वायरल हो गई है। ऐसे में लोगों का कहना है कि इन अदाओं के कारण तनुश्री के प्रशंसकों की संख्या बढ़ेगी और लोग उनकी फिल्म को देखने पहुंचेंगे।

इस बीच, तनुश्री ने कहा कि आंख मारने का आइडिया अचानक से उनके दिमाग में आया। यह कोई सोची-समझी योजना नहीं थी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि लोगों को कल्लू को आंख मारना कुछ ज्यादा ही पसंद आ गया और वे वन्स मोर चिल्लाने लगे।

उन्होंने कहा, "दर्शकों का यह उत्साह देख कर मुझे पूरा यकीन है कि हमारी फिल्म 'आवारा बलम' लोग जरूर देखेंगे और उन्हें पसंद भी आएगी। फिल्म में मैं कल्लू के साथ नजर आ रही हूं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आउट हो चुका है, जिसे बहुत कम समय में 1,321,500 बार देखा जा चुका है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन