नई दिल्ली: मलयालम फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वॉरियर आज अपनी दिलकश अदाओं से देशभर में एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। पिछले ही दिनों रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से प्रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन डेब्यू से पहले ही उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इसी फिल्म के कुछ सेकंड के एक वीडियो में प्रिया ने जैसे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। उनका कोई भी वीडियो सामने आते ही वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। अब एक बार फिर से प्रिया का एक वीडियो सामने आया है।
Related Stories
इसमें वह कुछ लोगों के बीच खड़ी हैं और खूब मस्ती में झूमती हुई गाना गा रही हैं। यहां एक बार फिर से आपकी नजरें प्रिया के फेस एक्सप्रेशन्स पर जाकर टिक जाएगी। यहां वह सबके साथ मिलकर अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' का 'हवा हवा' गा रही हैं। प्रिया ने यहां साड़ी पहने हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
अपने पहले वीडियो से ही प्रिया प्रकाश को 'नेशनल क्रश' और 'क्वीन ऑफ विंक' के नामों से जाना जाने लगा है। वह अपनी आंखों के इशारों से कितने ही दिलों पर कब्जा कर चुकी हैं।