नई दिल्ली: हाल ही में साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ था। देखते ही देखते प्रिया प्रकाश नेशनल क्रश बन गईं। अब एक और साउथ एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है, जो इतनी खूबसूरत है कि उसे देखते ही लोग उनके दीवाने हो जा रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो हैं तो साउथ एक्ट्रेस लेकिन उनकी परवरिश हॉलीवुड में हुई है।
Related Stories
एक्ट्रेस का नाम है अन्नू एमानुएल। अन्नू अमरीका की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई टेक्सास में हुई है। अन्नू जब 21 साल की थीं तब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने तहलका मचा दिया।

वो सिर्फ 21 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर लगता नहीं कि वो अभी इतनी छोटी हैं। अन्नू ने तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन लोग चाहते हैं कि वो भी बॉलीवुड में आए। फिल्म ‘स्वप्न संचारी’ से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी।

