नई दिल्ली: अपनी आंखों से पूरे देश को घायल कर देने वाली प्रिया प्रकाश रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में प्रिया प्रकाश एक बार फिर आंख मारती नजर आ रही हैं। इस बार प्रिया प्रकाश मेकअप रूम में हैं। अपनी आंखों पर उन्होंने स्मोकी मेकअप कर रखा है। उनके बाल उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सेट कर रही हैं। इस वीडियो में वो एक बार फिर से अपनी आंखों से इशारे करती नजर आ रही हैं।
Related Stories
इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। यहां आप भी ये वीडियो देख सकते हैं।
अपने पहले वीडियो से ही प्रिया प्रकाश को 'नेशनल क्रश' और 'क्वीन ऑफ विंक' के नामों से जाना जाने लगा है। वह अपनी आंखों के इशारों से कितने ही दिलों पर कब्जा कर चुकी हैं। पिछले ही दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ओरु अदार लव' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वालीं प्रिया ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर ली है। इस फिल्म के कुछ सेकंड के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया। इसके बाद से ही लगातार उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है।