1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आपने सुना 'ए जेंटलमैन' से 'बात बन जाए' गाने का रीमेक वर्जन?

क्या आपने सुना 'ए जेंटलमैन' से 'बात बन जाए' गाने का रीमेक वर्जन?

 Published : Jul 27, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 07:01 pm IST

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की हॉट केमिस्ट्री जल्द ही फिल्म 'ए जेंटलमैन' में नजर आने वाली है। फिल्म का दूसरा गाना 'बात बन जाए' आज रिलीज हो गया।

siddharth- India TV Hindi
siddharth Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की हॉट केमिस्ट्री जल्द ही फिल्म 'ए जेंटलमैन' में नजर आने वाली है। फिल्म का दूसरा गाना 'बात बन जाए'  आज रिलीज हो गया। यह गाना सुपरहिट गीत 'आप जैसा कोई' का रीमेक है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडीज मियामी के समुंद्र के किनारे थिरकते हुए दिखाई देंगे। यह एक मजेदार रोमांटिक गीत है।

वीडियो में, जैकलिन सिद्धार्थ को प्रेरक रूप से अपने साथ पार्टी में जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रही है, फिर दोनों उत्साह से धुन पर ताल से ताल मिलाते हुए नजर आए। हम इससे पहले फिल्म के ट्रेलर में इस गीत की एक झलक देख चुके हैं।

यहां देखिए पूरा गाना

दोनों इससे पहले रिलीज हुए गीत से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं, वही टीजर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की लालसा को अधिक बढ़ा दिया है।

फिल्म के ट्रेलर को बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित, राज और डी.के. द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी।

यहां सुनिए ए जेंटलमैन का पहला गाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन