Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुराने 'डिस्को-डिस्को' की यादें ताजा कर रहा है 'ए जेंटलमैन' का नया डिस्को सॉन्ग

पुराने 'डिस्को-डिस्को' की यादें ताजा कर रहा है 'ए जेंटलमैन' का नया डिस्को सॉन्ग

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 20, 2017 07:35 pm IST, Updated : Jul 20, 2017 07:38 pm IST

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की हॉट केमिस्ट्री जल्द ही फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई।

disco- India TV Hindi
Image Source : PTI disco

नई दिल्ली: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की हॉट केमिस्ट्री जल्द ही फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। अब इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नाडीज ने नए गीत 'डिस्को डिस्को' ने पुराने डिस्को युग को फिर से जीवित कर दिया है। अस्सी के दशक में 'डिस्को' नृत्य और संगीत काफी लोकप्रिय था। फिल्म के गीत में डिस्को का वातावरण और चमकदार वेशभूषा यकीनन आपको अस्सी के दशक की याद दिला रही है। 'ए जेंटलमैन' का यह पहला गाना आपके अंग-अंग में खुशियां भर देगा।

​सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किसिंग सीन पर बोलीं जैकलीन

यह गीत बॉस्को द्वारा खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया गया है, जिसमें बेहतरीन डांसर जैकलीन और सिद्धार्थ कदम से कदम मिला कर अपना जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ ने देश को 'काला चश्मा', 'डिस्को दीवाने' जैसे उम्दा गीत दिए हैं, वहीं जैकलीन को 'जुम्मे की रात', 'लत लग गई' जैसे गानों का श्रेय जाता है। अब दोनों 'डिस्को डिस्को' साथ लेकर आए हैं। दोनों अपने बेहतरीन डांस से मंच पर आग लगा रहे हैं और बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखिए डिस्को सॉन्ग

'ए जेंटलमैन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को दो अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। एक सुंदर और सुशील गौरव, दूसरा रिस्की रिशी, जबकि जैकलीन को उनकी प्रेमिका रुचि काव्या बनी हैं।

फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित, राज और डी.के. द्वारा निर्देशित फिल्म 25 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी।

(​इनपुट- आईएनएस)

​सनी देओल की नकल करते दिखें सिद्धार्थ मल्होत्रा

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement