1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hockey world cup: जय हिंद हिंद, जय इंडिया... गाते नजर आए शाहरूख खान और ए.आर रहमान

Hockey world cup: जय हिंद हिंद, जय इंडिया... गाते नजर आए शाहरूख खान और ए.आर रहमान

 Published : Nov 19, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 07:01 pm IST

ए. आर रहमान ने हॉकी वर्ल्ड कप के एेंथम सॉन्ग का प्रोमो शेयर किया। साथ में शाहरुख खान भी नजर आए।

A.R Rahman and shahrukh khan- India TV Hindi
A.R Rahman and shahrukh khan Image Source : YOUTUBE

मुंबई: भारत में होने जा रहे हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग का प्रोमो म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रोमो में एआर रहमान के साथ शाहरुख खान भी जय हिंद हिंद, जय इंडिया गाते नजर आ रहे हैं।  इस 46 सेकेंड के प्रोमो में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग को गुलजार ने लिखा है।

एआर रहमान ने ट्विटर पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- हॉकी वर्ल्ड कर 2018 के ऐंथम जय हिंद इंडिया का प्रोमो जिसमें शाहरूख खान दूसरे संगीतकार हैं जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया है।

 

आपको बता दें कि शाहरूख फिल्म 'चक दे इंडिया' में कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

थीम सॉन्ग के बोल जय हिंद हिंद.. जय इंडिया है। इस वीडियो में ओडिशा की सांसकृतिक झलक के साथ भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और अन्य हॉकी के खिलाड़ी नजर आ रह8े हैं। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा।

हॉकी टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में रहमान के साथ कई बॉलीवुड हस्तियां शिरकत करेंगी। भारत पूल-सी में अपने अभियान का आगाज 28 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस पूल में भारत के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीम भी हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इन दोनों में कौन हैं रियल अनुष्का शर्मा? मैडम तुसाद में लगा ऐसा स्टेच्यू पहचानना हुआ मुश्किल

'2.0' के बाद 'इंडियन 2' में शंकर के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार? अजय देवगन को किया रिप्लेस!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन