1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' से ए आर रहमान के बेटे ने किया सिंगिंग डेब्यू

'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' से ए आर रहमान के बेटे ने किया सिंगिंग डेब्यू

 Published : May 31, 2017 08:13 am IST,  Updated : May 31, 2017 08:16 am IST

'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के गाने मर्द मराठा को आवाज देने वाले कोई और नहीं बल्कि ऑस्कर से सम्मानित ए आर रहमान के बेटे अमीन आर रहमान हैं।

rahaman- India TV Hindi
rahaman

मुंबई: 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। लेकिन एक बात जो आप नहीं जानते होंगे वो हम आपको बताते हैं। जेम्स अर्सकाइन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 'मर्द मराठा...' गाने को अपनी आवाज देने वाले कोई और नहीं बल्कि मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन हैं।

14 साल के अमीन का यह पहला फिल्मी गाना है। इस गाने को अमीन ने अंजलि गायकवाड़ के साथ गाया है। खास बात यह है कि इस गाने का संगीत ए आर रहमान ने ही दिया है।

सोमवार को ए आर रहमान ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। ट्विटर पर गाने का वीडियो साझा करते हुए ए आर रहमान ने लिखा है, "ए आर अमीन का हिंदी संगीत की दुनिया में अंजली गायकवाड़ के साथ पदार्पण।"

अमीन इससे पहले प्रख्यात निर्देशक मणिरत्नम की फिल्मों 'ओके कनमनी', 'कपल्स रिट्रीट' और 'निर्मला कॉन्वेंट' में गायन कर चुके हैं। लेकिन हिंदी फिल्मों में अमीन ने पहली बार अपनी गायकी की प्रतिभा दिखाई है।

सचिन तेंडुलकर की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन