1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया की तस्वीर पर आदर जैन ने किया रोमांटिक कमेंट

गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया की तस्वीर पर आदर जैन ने किया रोमांटिक कमेंट

 Published : Apr 06, 2021 06:13 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 06:14 pm IST

तारा ने अपनी एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन ने एक बड़ा ही प्यारा सा कमेंट किया।

तारा सुतारिया, आदर जैन, tara sutaria, aadar jain- India TV Hindi
तारा सुतारिया, आदर जैन Image Source : TARA SUTARIA, AADAR JAIN

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन रिलेशनशिप में हैं। मंगलवार को तारा ने अपनी एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन ने एक बड़ा ही प्यारा सा कमेंट किया। तारा ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट किया, जिसमें वह ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप में पोज देती नजर आईं। इसे उन्होंने डेनिम के साथ पेयर किया था। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने ब्लैक एंड व्हाइट ईमोजी के साथ लिखा, "फीवर।"

आदर ने इस पर ब्लैक हार्ट ईमोजी के साथ लिखा, "तुमने मुझे दिया है।"

गौहर खान के पिता के निधन को एक महीने हुए, एक्ट्रेस ने कहा- हर सांस के साथ आपको मिस करती हूं

साल 2019 में मलाइका अरोड़ा की पार्टी और इसके बाद अमिताभ बच्चन के यहां दीवाली की पार्टी में साथ नजर आने के बाद इनके लिंक-अप की खबरें आनी लगी थीं।

आदर जैन ने 'हैलो चार्ली' में किया है असली गोरिल्ला संग डांस, शेयर किया एक्सपीरियंस

 आदर जैन जल्द ही फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आने वाले हैं, ये एक एडवेंचर ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'हैलो चार्ली' बच्चों का खास मनोरंजन करेगी। हालांकि यह फिल्म हर उम्र के लोगों के लिए है।  इस फिल्म में आदर जैन गोरिल्ला संग डांस करते दिखेंगे, आदर जैन ने इस डांस के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। एक्टर ने कहा-  "गोरिल्ला के साथ डांस करना एक अलग और अच्छा अनुभव था। यह पहली बार है कि जब मैं एक सह-कलाकार के रूप में एक जानवर के साथ डांस कर रहा हूं। हमने गोरिल्ला के साथ 3 दिनों तक रिहर्सल की थी।"

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन