1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन की अदाकारी देख आहाना कुमरा हुईं हैरान

'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन की अदाकारी देख आहाना कुमरा हुईं हैरान

 Published : Jun 14, 2020 11:30 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 11:30 am IST

लखनऊ की होने की वजह से आहाना को और भी अच्छी लगी 'गुलाबो सिताबो'।

aahana- India TV Hindi
'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन की अदाकारी देख आहाना कुमरा हुईं हैरान Image Source : AAHANA KUMRA/ INSTAGRAM

मुंबई: फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आए हैं। अभिनेत्री आहाना कुमरा फिल्म में उनकी इस अदायगी को देखकर बिल्कुल हैरान रह गई हैं। फिल्म को देखने के बाद आहाना ट्वीट करती हैं, "सीनियर बच्चन सर आपने जिस तरह से हर बार खुद को एक नए सिरे से पेश किया है, उसे देखकर मैं हैरान हूं। लखनऊ से होने के नाते हैशटैगगुलाबोसिताबो से मेरी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं! मिर्जा और बांके की मदद से मैंने फिर से अपने बचपन को जिया! आयुष्मान खुराना, शूजीत सरकार, रॉनीलाहिड़ी, जूही चतुर्वेदी, शील कुमार आप सभी को मेरा प्यार।"

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ ने मिर्जा का किरदार निभाया है, जो कि फातिमा महल नामक एक पुरानी हवेली का मालिक है, जबकि आयुष्मान ने उनके किराएदार बांके के किरदार में नजर आए हैं।

फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार ने आहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "बचपन की यादें बेशकीमती होती हैं..धन्यवाद।"

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन