1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की 'लाल सिंह चढ्ढा' और ऋतिक रोशन की 'कृष-4' की बॉक्स-ऑफिस पर होगी भिड़ंत

आमिर खान की 'लाल सिंह चढ्ढा' और ऋतिक रोशन की 'कृष-4' की बॉक्स-ऑफिस पर होगी भिड़ंत

 Published : May 04, 2019 04:11 pm IST,  Updated : May 04, 2019 04:11 pm IST

अगले साल क्रिसमस के मौके पर दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आमिर खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है।

Aamir khan and Hrithik Roshan- India TV Hindi
Aamir khan and Hrithik Roshan

आमिर खान(Aamir khan) की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा'(Laal Singh Chadda) रिलीज होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसी दिन  ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की फिल्म कृष-4 भी रिलीज होगी। 

अगले साल क्रिसमस के मौके पर आमिर खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों की भिड़ंत होने वाली है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं। अगर दोनों एक ही दिन रिलीज होती हैं तो 'लाल सिंह चढ्ढा' और 'कृष-4' के बिजनेस पर फर्क पड़ेगा। अब देखना यह है कि फिल्म को नुकसान होने से बचाने के लिए कौन सा एक्टर अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलता है।

आपको बता दें 'लाल सिंह चढ्ढा' को आमिर खान की प्रॉडक्शन हाउस और वॉयकोम मोशन पिक्चर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप का रिमेक है। फिल्म की स्क्रिप्टिंग अतुल कुलकर्णी ने की है और इसका निर्देशन अद्वैत चौहान कर रहे हैं। फिल्म में आमिर खान लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

आमिर खान फिलहाल इस फिल्म के  लिए शूटिंग लोकेशन तलाश रहे हैं। हाल ही में आमिर फिल्म के लिए लोकेशन तलाशने धर्मशाला गए हुए थे। उन्होंने यहां अपनी टीम के साथ वक्त बिताया और आसपास की कई लोकेशन्स देखीं। फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान इस फिल्म के लिए 20 किलो तक वजन कम करेंगे। दंगल में हैवी मसल्स बनाने के बाद आमिर खान का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक होगा।

वहीं ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष-4' एक सुपरहीरो की कहानी है। 'कृष-4' के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं बताई गई है।

Also Read:

नागरिकता विवाद के बीच सामने आया अक्षय कुमार का पुराना वीडियो, कनाडा को लेकर कही ये बात

रिलीज से पहले ही हिट हो रही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', इस एक्टर की लिखी कहानी पर बन रही फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन