1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप भी हुए आमिर खान की 'फैट टू फिट' वीडियो से प्रभावित?

क्या आप भी हुए आमिर खान की 'फैट टू फिट' वीडियो से प्रभावित?

 Published : Dec 07, 2016 05:43 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 05:46 pm IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आमिक पहलवान महावीर के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आमिक पहलवान महावीर के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना काफी वजन बढ़ाया और घटाया भी है। कुछ वक्त पहले ही उनकी एक वीडियो ‘फैट टी फिट’ सोशल मीडिय पर शेयर की गई थी।

इसे भी पढ़े:-

इस वीडियो में दिखाया गया था कि किस तरह आमिर ने अपना वजन कम किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आमिर यह वीडियो उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर इनके प्रशंसक बेहद प्रभावित हैं। आमिर के करीबी सूत्र ने कहा, "आमिर के पास 'फैट टू फिट' का राज जानने के लिए कई लोगों के फोन और मेल्स आ चुके हैं। सभी ने फिटनेस को लेकर कई तरह के टिप्स मांगे हैं। ज्यादातर लोगों ने खानपान में विशेष सावधानी बरतने संबंधी सवाल पूछे हैं।"

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' के लिए सिर्फ 25 सप्ताह में अपना 20 किलोग्राम वजन कम किया था। 'फैट टू फिट' वीडियो में आमिर वजन कम करने और परफेक्ट बॉडी शेप को पाने के लिए अपनी मेहनत के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

नितेश तिवारी ने फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन किया है। इसका निर्माण आमिर खान-किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन