1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कट्टी बट्टीः मामा आमिर ने की भांजे इमरान की तारीफ

कट्टी बट्टीः मामा आमिर ने की भांजे इमरान की तारीफ

 Written By: PTI
 Published : Jun 16, 2015 02:15 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 03:19 pm IST

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने अपने भांजे इमरान खान की जमकर तारीफ करते हुए उनकी अगली फिल्म कट्टी बट्टी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में आमिर खान ने इमरान और कंगना रनौत

कट्टी बट्टीः मामा...- India TV Hindi
कट्टी बट्टीः मामा आमिर ने की भांजे इमरान की तारीफ

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने अपने भांजे इमरान खान की जमकर तारीफ करते हुए उनकी अगली फिल्म कट्टी बट्टी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में आमिर खान ने इमरान और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म का ट्रेलर देखा और खुद को इमरान की तारीफ करने से रोक न सके।

उन्होंने लिखा, इमरान वापस लौट आए हैं.. इमरान, मैं आपकी फिल्म देखने से अब खुद को और नहीं रोक सकता। आपको शुभकामनाएं। इमरान ने आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। कुछ असफल फिल्मों के बाद अभिनेता ने अपने मामा के बैनर की ही फिल्म डेल्ही बेली से सफलता का स्वाद चखा।

वर्ष 2013 में आई गोरी तेरे प्यार में की असफलता के बाद निखिल आडवाणी निर्देशित कट्टी बट्टी को इमरान की कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है।

यूटीवी मोशन की फिल्म कट्टी बट्टी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन